शुक्रवार, 30 दिसंबर 2011

लोहरदगा विकास मोर्चा का झारखंड मुक्ति मोर्चा में हुआ विलय


लोहरदगा विकास मोर्चा का झारखंड मुक्ति मोर्चा में हुआ विलय। लोविमो के केंद्रिय अध्यक्ष पावन एक्का के नेतृत्व में लोविमो के सैकडो सदस्यों समेत कांग्रेस,भाजपा,आजसू व जनता दल यु के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा में अपनी आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।लोहरदगा पहुंचे उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी को झामुमो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया व सैकड़ों की की संख्या मे झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मोटरसाईकिल जुलूस निकाला गया जो शहरी क्षेत्र के विभिन्न चैक-चैराहों से होते हुए झामुमो नेताओं को कार्यक्रम स्थल छत्तरबगीचा तक स्काट करते हुए पहुंचाया।छत्तरबगीचा में आयोजित झामुमो की जन सभा सह मिलन समारोह में उपमुख्यमंत्री व कल्याण मंत्री के द्वारा लोहरदगा विकास मोर्चा के सुप्रिमो पावन एक्का को झामुमो का झंडा सौंप कर पार्टी का सदस्य बनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि जिले के युवा और उत्साही नेता में झामुमों का झंडा सौंपते हुए मुझे गर्व हो रहा है पावान के माध्यम से जिले ही नहीं आसपास के अन्य जिलो में भी पार्टी मजबूती के साथ आगे आयगी । और नए सदस्यों का स्वागत किया साथ ही सभा को संबोधित करते हुए कहा की झामुमो सरकार में शामिल हैं परंतु पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाने के कारण लोकजन को इसका पुर्ण फायदा नहीं मिल पा रहा है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि झामुमो झारखंड के विकास को प्रतिबद्ध है और जो भी झारखंड के विकास की बात करेगा हम उसके साथ हैं।वहीँ कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने पार्टी में शामिल नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया ...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें