लोक आस्था के महा पर्व छठ हिन्दू धर्म में अलग महत्व रखता है यह एक मात्र ऐसा पर्व है जिसमे ना केवल उदयाचलगामी सूर्य कि पूजा कि जाती है बल्कि अस्ताचलगामी सूर्य को भी पूजा जाता है. हर साल चैत्र तथा कार्तिक में होने वाले छठ में सूर्य कि आराधना करते हुए छठी माता कि उपासना कि जाती है.लेकिन छठी माता का मंदिर अब तक दुर्लभ हीं रहा है. लोहरदगा के कस्बाई इलाके चट्टी में छठी माता का एक अनोखा और एकलौता मंदिर है. जो छठ पूजा के दौरान आस्था का प्रतीक बन गया है.
लोहरदगा से ३० किलोमीटर पूर्व दिशा में चट्टी बस्ती में स्थित है छतीस माता मंदिर. इसी छतीस माता मंदिर में स्थापित हैं छठी माता का मंदिर. छठी माता के साथ साथ भगवान सूर्य कि प्रतिमा भी स्थापित कि गई है. छठ पूजा के समय इस मंदिर का महत्त्व पुरे क्षेत्र में बढ़ जाता है. आस पास के पुरे इलाके में छठ व्रत करने वाली महिलाएं भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद इस मंदिर में छठी माता कि पूजा करने के लिए आती हैं. इस मंदिर को बने महज छह साल हीं हुए है और इस मंदिर में लोहरदगा सहित आस - पास के जिला से भी श्रद्धालु आते हैं. छह साल में हीं यह छतीस माता मंदिर और छठ माता मंदिर लोक आस्था और विश्वास का स्थल बन चूका है.
दरअसल, छठ पूजा में उदयाचलगामी और अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है. छठ में भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हुए महिलाओं द्वारा छठी माता का व्रत रखा जाता है. इससे पहले छठी माता का मंदिर प्रकाश में नहीं आया है. चट्टी का यह छठी माता मंदिर अपने आप में एकलौता मंदिर है जिसमे छठी माता के साथ सूर्य कि पूजा कि जाती है. यही कारण है कि छठ पर्व के दौरान छठव्रतियों को इस मंदिर में पूजा करना मनोकामना सिद्ध करने के सामान है.
बहरहाल,छह साल पहले बनाया गया यह मंदिर अपने अनोखे होने के कारण लोक आस्था का केंद्र बन गया है.इतना जरुर है कि छठ पर्व जिस उत्साह और बड़े तादाद में किया जाता है ऐसे में छठी माता का मंदिर हों एक लोक आवश्यकता जरुर रही है. जरुरत है ऐसे प्रयास और हो जिससे इस महापर्व कि सार्थकता सिद्ध हो..
रविवार, 14 नवंबर 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

बहुत सुन्दर....
जवाब देंहटाएंइस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएंपारस! यकिन नही हो रहा है। लोहरदगा से मेरे अलावा कोई और भी ब्लोगींग करता है?
जवाब देंहटाएंमैने कुछ थोड़ी कोशिश की है। कभी देख लो। मेरे ब्लोग का पता है॑----- www.sahdeo.blogspot.com
बहुत अच्छी रचना है ! निरंतर प्रयासरत रहे |
जवाब देंहटाएंस्वागत है आपका इस अनोखी दुनिया में !
भारतीय ब्लॉग लेखक मंच की तरफ से आप, आपके परिवार तथा इष्टमित्रो को होली की हार्दिक शुभकामना. यह मंच आपका स्वागत करता है, आप अवश्य पधारें, यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो "फालोवर" बनकर हमारा उत्साहवर्धन अवश्य करें. साथ ही अपने अमूल्य सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ, ताकि इस मंच को हम नयी दिशा दे सकें. धन्यवाद . आपकी प्रतीक्षा में ....
जवाब देंहटाएंभारतीय ब्लॉग लेखक मंच